Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिजली कटौती से भड़का जनआक्रोश, युवकों ने किया सड़क जाम

On: March 18, 2026 10:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ट्रांसफार्मर खराब होने से डेढ़ सौ घर अंधेरे में, घंटों बाधित रहा यातायात

News Scale Live | देवरिया
देवरिया जिले के सलेमपुर उपनगर के वार्ड संख्या 13 पश्चिमी इचौना में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे आक्रोशित युवकों ने सोहनाग मोड़ के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार शाम खराब हो गया था, जिसके कारण करीब 150 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं होने से 50 से अधिक दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ और उन्हें मोमबत्ती के सहारे काम चलाना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे नाराज होकर करीब दो दर्जन युवकों ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बार-बार खराब हो रहे ट्रांसफार्मर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और अधिक लोड वाले बड़े उपभोक्ताओं, खासकर निजी स्कूलों के लिए अलग ट्रांसफार्मर लगाया जाए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिलाया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया। जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस संबंध में अवर अभियंता आदित्य पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलते ही टीम को लगा दिया गया है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसे में 8 साल के मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों का सड़क जाम

पीएसी जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश…

पीस कमेटी की बैठक, ईद और नवरात्रि सौहार्द से मनाने की अपील

चार मंजिला इमारत में भीषण आग से कोहराम, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

*आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, व्यापक तैयारियों की समीक्षा

*बदरी पंचायत में सोलर प्लांट का उद्घाटन एवं महिला सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण*

*भारत की जनगणना 2027 हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*

पारंपरिक भेष-भूषा व वाद्य यंत्र के साथ सरहुल जुलूस में शामिल होने का निर्णय

EV चार्जर ब्लास्ट से भीषण आग, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

SSB जवान ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान आत्महत्या से हड़कंप

चुनाव आयोग पर ममता का बड़ा हमला, कहा– BJP को फायदा पहुंचाने की साजिश

Leave a Comment