Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा

शास्त्री नगर लोहरदगा में प्राचीन शिव मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर दिनांक 11 फरवरी से 15 फरवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री राम कुमार शुक्ला धर्माचार्य द्वारा आज समुद्र मंथन प्रसंग का सुंदर वर्णन और चित्रण किया गया जिसमें समुद्र मंथन के विषय में विस्तार से श्रद्धालुओं को बताया गया जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए । इस कथा में बीच बीच में सुंदर भजन ने कथा को भक्तिमय कर दिया । भजन में देशभक्ति गीत जहां डाल- डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा गीत में श्रोताओं और श्रद्धालुगण को झूमने पर मजबूर कर दिया । इस अवसर पर कथा के आयोजक व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहें । इस धार्मिक अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और श्रोतागण महिला – पुरुष उपस्थित थें । कथा के पश्चात आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment