Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भदलपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

On: February 2, 2026 9:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र भद्रकाली स्थित भदलपुर में भगवान शीतलनाथ की जन्मभूमि पर आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह धार्मिक महोत्सव 1 फरवरी से प्रारंभ होकर 6 फरवरी को संपन्न होगा। इस अवसर पर आचार्य श्री 108 भद्रबाहु सागर जी का मंगल प्रवेश इटखोरी में हुआ। जैन समाज के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ उनकी भव्य अगवानी की। नगर भ्रमण करते हुए आचार्य श्री का आगमन भदलपुर जैन मंदिर में हुआ, जहां उनके पावन सानिध्य में शीतलनाथ जन्मभूमि पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हस्तिनापुर से पधारे रविन्द्र कृति जी महाराज सहित अन्य जैन मुनियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में श्रीजी अभिषेक, देव आज्ञादृगुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण, घटयात्रा, सौभाग्यमती महिलाओं द्वारा पांडाल शुद्धि, ध्वजारोहण, आचार्य श्री का प्रवचन, दिव्य स्नान, मेहंदीदृहल्दी, भगवान विराजमान कलश स्थापना, अखंड दीप प्रज्वलन, माता की गोदभराई, मातादृपिता सम्मान, गर्भ कल्याणक का मंचन, अष्ट कुमारिकाओं का आगमन सहित अनेक विधिवत धार्मिक अनुष्ठान प्रातः से सायं तक संपन्न हुए। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। ज्ञात हो कि कलश यात्रा के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का शुभारंभ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

Leave a Comment