सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित डिग्री महाविद्यालय सिमरिया परिसर में रविवार को मैट्रिक 1994 बैच के छात्रों का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। करीब 32 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय जीवन की पुरानी यादों को ताज़ा किया और भावुक क्षण साझा किए। मिलन समारोह के दौरान सभी साथियों ने मिलकर केक काटा और जमकर मस्ती की। बचपन की शरारतों, पढ़ाई के दिनों की यादगार घटनाओं तथा जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए माहौल पूरी तरह खुशनुमा बना रहा। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, मित्रता और अपनत्व की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही। इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने भविष्य में भी नियमित रूप से इस तरह के मिलन समारोह आयोजित करने का संकल्प लिया।
32 वर्षों बाद मिले मैट्रिक 1994 बैच के साथी, यादों में लौटा विद्यालय जीवन

On: February 1, 2026 9:08 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 793928
Total views : 2490527