नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

0
300

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा): पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंर्तगत मेराल पंचायत के जेहरा गांव में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। उद्घाटन के पश्चात जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि नए भवन के बन जाने से यहां कई तरह कि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां से जेहरा गांव समेत पूरे पंचायत वासियों को स्वास्थ सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। ग्रामीणों ने जिप उपाध्यक्ष से इस केन्द्र में एक ममता वाहन उपलब्ध कराने की मांग की, जिसपर उन्होंनें कहा कि इस विषय पर सिविल सर्जन से बात कर उपलब्ध कराने का प्रयाश करेंगे। मौके पर सेवानिवृत शिक्षक रवीन्द्र प्रसाद, एनएम मोनिका टूटी, डेगन प्रजापति, समाजसेवी हीरा गंझू, भाजपा नेता सुमन यादव, राजेश यादव, जवाहर लाल, सुखदेव सिंह भोक्ता समेत स्वास्थ्य सहिया व ग्रामीण उपस्थित थे।