न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा): टंडवा थाना क्षेत्र के सराढू गांव में अज्ञात अपराधियो ने एक वृद्ध को चाकु से वार कर घायल कर दिया है। जिससे वृद्ध की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि सराढ़ू गांव निवासी सह सेवानिवृत स्वास्थ विभाग कर्मी 68 वर्षीय हीरा सिंह अपने घर में अकेले सोए हुए थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने रात के अंधेरे में घुस कर धारदार चाकु से हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार सुबह घर का गेट नहीं खुलने पर गांव के लोगों को संदेह हुआ और सभी घर के अंदर पहुंचे तो देखा गंभीर रुप से घायल वृद्ध बेड पड़े हैं। तो इसकी सूचना पुलिस को देते हुए इलाज के लिए हजारीबाग आरोग्यं हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से गंभीरा अवस्था को देखते हुए रांची मेदांता रेफर किया गया। जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना के छानबीन में जुट गई है। जांच में टेक्निकल सेल की मदद ली जा रही है और शामिल अपराधियों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।
अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध को चाकु से वार कर किया घायल

By newsscale
On: June 7, 2023 11:17 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 912130
Total views : 2654102