
मचान में बंधे दो मवेशी की चोरी
न्यूज स्केल संवाददता
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर थाना क्षेत्र के बारियतु गांव में दो अलग-अलग मचान में बंधे दो मवेशी की अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गये। चोरी की घटना बीते शनिवार देर रात की है। बारियतु गांव निवासी टेकचंद दांगी पिता स्वर्गीय चुरामन महतो के एक मवेशी व कृष्ना यादव पिता गोविंद यादव के एक मवेशी की चोरी हुई है। भुक्तभोगी टेकचंद दांगी ने बताया कि मचान में 4 मवेशी बंधा हुआ था। जबकी कृष्ना यादव के मचान में 7 मवेशी बंधे थे। दोनों मचान में बंधे मवेशियों में एक-एक मवेशी की चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गये। रविवार की सुबह मवेशी को चारा देने गया तो मचान से एक-एक मवेशी गायब मिले। काफी खोजबीन किया, परन्तु मवेशी कहीं नही मिला।
शिविर आयोजित कर आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया
न्यूज स्केल संवाददता
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पहरा पंचायत के सिन्दूरब्बे, रोहमर, मारंगी व विशुनापुर गांव में रविवार को शिविर आयोजित कर आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया। स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में प्रज्ञा केंद्र के द्वारा कार्ड बनाया गया। शिविर में 100 लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया। सहिया साथी सुचिता देवी सहित अन्य द्वारा गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने की जानकारी दी गई। मौके पर सहिया प्रतिमा देवी, बसंती देवी, गिरजा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।