Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न

On: November 29, 2025 8:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड के ऐतिहासिक शहीद स्मारक मैदान में आयोजित शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू तथा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह,पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू,अधिवक्ता सचितानंद चौधरी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

समापन समारोह के दौरान टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ और अंबा टोली महुआडांड़ की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में रोमांच बना रहा। मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा और अंतिम समय तक परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही।

 

दर्शकों के मनोरंजन के लिए आयोजन समिति की ओर से सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति भी की गई। स्थानीय कलाकारों ने नृत्य, संगीत और पारंपरिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह बढ़ाया।

 

मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे की भी भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और जिले का नाम रोशन करने की अपील की। वहीं विधायक रामचंद्र सिंह ने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक बेहतरीन मंच बताया।

 

मौके पर अधिवक्ता सचितानंद चौधरी, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल,इफ्तिखार अहमद, प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज,अजित पाल कुजूर,आमिर सोहैल, पप्पू खान,शाहिद खान,सुबोध खलखो,अभिषेक केरकेटा,सद्दाम,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

Leave a Comment