Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रदेश गए 2 मजदूरों की हादसे में मौत, परिजनों ने सरकार से शव घर तक लाने की लगाई गुहार

On: September 20, 2025 11:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। चेन्नई के पेरम्बुर रेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से चतरा के 2 मजदूरों की मौत हो गई। मृतक दोनों मजदूर जिले के प्रतापपुर प्रखंड स्थित मोनिया गांव के रहनेवाले हैं। घटना के बाद चेन्नई प्रशासन ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं परिजनों ने राज्य सरकार से वहां से दोनों शव लाने की गुहार लगाया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक रामजीत यादव और बिजली यादव घर जा रहे अपने दोस्त को छोड़ने रेलवे स्टेशन गया था। दोनों अपने रूम लौटने के दौरान पेरम्बूर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक दोनों को अपने रूम में नहीं आने पर अन्य दोस्तों ने पता किया तो मालूम हुआ कि दोनों का शव पेरम्बूर स्टेशन पर मिला है। परिजनों नें चतरा उपायुक्त एवं राज्य सरकार से शव लाने की गुहार लगाई है। मोनिया के ग्रामीणों ने आगे बताया कि दोनों के परिजन की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। मृतक रामजीत यादव अपने पत्नी कविता देवी एवं बिजली यादव की पत्नी रूबी देवी के अलावे चार-चार छोटे-छोटे बच्चे छोड़ कर गये हैं। मृतक प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मोनिया गांव निवासी रामजीत यादव 30 वर्ष एवं बिजली यादव 33 वर्ष दोनो आपस में चचेरा चाचा-भतीजा थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ गांव में मातम पसर गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

Leave a Comment