इटखोरी(चतरा)। कांग्रेस पार्टी द्वारा इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचवटी होटल में आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम में प्रयवेक्षक टीम हुई शामिल। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयवेक्षक टीम में शामिल सांसद श्याम कुमार बरवे, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जोसाई मरांडी, पूर्व विधायक योगेन्द्र नाथ बैठा आदि शामिल थे। कार्यक्रम में इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष रामअधिन यादव, मयुरहण्ड अध्यक्ष रूस्तम अंसारी और गिद्धौर अध्यक्ष महावीर प्रसाद दांगी के नेतृत्व में सभी पंचायत अध्यक्ष आदि ने भावी जिलाध्यक्ष को लेकर अपने-अपने राय प्रवेक्षक टीम के समक्ष रखा। कार्यक्रम में पार्टी नेता बाल गोविन्द राम, अनिल कुमार सिंह, बद्री राम, राम लखन सिंह, श्याम प्रसाद सिंह, सीता राम दास, सत्यदेव सोनी, संतोष सोनी, गुलाम रासुल, मुजाहिर हुसैन के अलावे अन्य ने भी अपना-अपना मंतव्य दिया। इससे पूर्व अतिथियों को शाल, बुके और माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही माता भद्रकाली का प्रतिक चिन्ह और चुनरी भेंट किया गया। मंच संचालन भीम कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष और धन्यवाद ज्ञापन महावीर दांगी के द्वारा किया गया।
कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष को लेकर प्रयवेक्षक टीम ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

On: September 12, 2025 12:29 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 911657
Total views : 2653463