Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य संपोषित बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन, अभाविप के सदस्यों ने बंधवाई राखी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा नगर इकाई द्वारा राज्य संपोषित बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय चतरा में रक्षाबंधन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अभावपि के सदस्यों ने कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सद्भाव, स्नेह और भाईचारे का संदेश दिया। स्कूल में रक्षाबंधन मनाने के दौरान, छात्रों ने एक-दूसरे को राखी बांधी, तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करना और छात्रों में आपसी प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देना था। अभाविप के खेलो भारत के प्रांत सह प्रमुख मुन्ना यदुवंशी ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व न केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का भी संदेश देता है। विभाग सह संयोजक उज्ज्वल साहू ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व पूरे देश में हर्षाेल्लास से मनाया जाता है। जिला संयोजक रौनक सिंह ने कहा, रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। नगर मंत्री विशाल प्रजापति ने कहा अभावीप हमेशा से सामाजिक मूल्यों और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल नीतू प्रजापति, शिक्षक, शिक्षिका और छात्राओं के साथ अभावीप के सदस्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंद खदान से मिले शव की गुत्थी 48 घंटे में सुलझी, पुलिस का दावा: पत्नी और उसके दोस्त ने रची थी साजिश, दोनों गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती पर सख्ती, बीडीओ ने की बैठक; लापरवाही पर चौकीदार-किसान मित्र की तय होगी जवाबदेही

दो विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान: राधिका का राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में चयन, दीपक का मॉडल जाएगा जापान

सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर डायवर्सन और लेन विस्तार की पहल, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

नदी में पोकलेन से बालू का अवैध उत्खनन, पोकलेन और बोलेरो जब्त; मालिक-चालक पर प्राथमिकी दर्ज

फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमें ले रहीं हिस्सा; विजेता को मिलेंगे 15 हजार रुपये, टूर्नामेंट का उद्घाटन

Leave a Comment