Friday, January 24, 2025

गरीब व असहाय बिरहोर परिवार के बीच कंबल का वितरण

कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड के नवादा पंचायत में गरीब बिरहोर महिला-पुरुषों के बीच शुक्रवार को कंबल का वितरण किया गया। प्रखंड कार्यालय से प्राप्त 150 कंबल पंचायत के टयाक्रम व डाडु में निवास करने वाले बिरहोर परिवार के बीच मुखिया भरत यादव ने वितरण किया। मुखिया ने कहा की प्रखंड कार्यालय द्वारा प्राप्त कंबल क्षेत्र के अनुसार पर्याप्त नहीं है, फिर भी प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया गया है। जिससे कड़ाके की ठंड में गरीब व असहायों को राहत मिलेगा। ज्ञात हो की 8 जनवरी को खबर में ठंढ़ में कंबल नहीं वितरण करने की खबर प्रमुखता से प्रसारित किया गया था, उसके बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आई व पंचायत में वितरण को लेकर कंबल उपलब्ध करवाया गया। वितरण के दौरान पंचायत सेवक मुकेश कुमार समेत वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page