न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के बेलखोरी पंचायत के बन्हा गांव में अबुवा आवास निर्माण को लेकर बुनियाद करने के दौरान दो गुटों में विवाद हो गई। जो हिंसक रूप ले लिया और एक वृद्ध व एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये। मिली जानकारी के अनुसार बनहा गांव निवासी रामकुमार राम को अबुवा आवास मुहैया करवाया था। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अबुवा आवास के नीव रखने की तैयारी में जुटा था। तभी गांव के ही दीना राम व राजेश राम का दूसरे पक्ष के राजकुमार राम, संदीप राम, दीपक राम, सोनू राम, धर्मेंद्र राम के साथ उक्त भूमि के विवाद में झड़प शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर कुदाल-फावड़ा चलने लगे। इस घटना में राजेश राम व दीना राम गंभीर रुप से घायल हो गए। वही अन्य लोग को भी चोट पहुंचा है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय थाने को दिया गया। तो थाना प्रभारी अमित कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घायलों को उपचार भेजा। घायलों के फर्द बयान कांड संख्या 89/2024 में मामला दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, एक-एक वृद्ध व युवक गंभीर
For You