शांति व्यवस्था को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च, लोगों से की गई शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

0
130

पत्थलगड़ा (चतरा)। आगामी  विधानसभा चुनाव 2024 को शांति व्यवस्था बनाने के लिए पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गावों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। बीडीओ कलिंदर साहू, सीओ उदल राम व थाना प्रभारी रंजन चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा बरवाडीह, दुम्बी, सिंघानी, नोनगांव व पत्थलगड़ा में फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ निर्भीक रहने की अपील की। थाना प्रभारी ने इस संबध में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ़्लैग मार्च निकाली गई। फ्लैग मार्च में पदाधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा बल व पुलिस के जवान शामिल थे।