प्रतापपुर (चतरा)। संगीत की दुनिया में रैप सॉगं का क्रेज़ पहले से रहा और आज भी इसका क्रेज बरकरार है। चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय निवासी सहायक अध्यापक राकेश कुमार मिश्रा के पुत्र अनीश मिश्रा यानी अनीश कुमार जिन्हें लोग प्यार से अनीश गन्नी (गोनी) ने भी रैप सॉगं के दुनिया में अपनी पहचान बनाने की योर बढ़त बना चुके हैं। मारवाड़ी कॉलेज रांची में आयोजित संगीत के कार्यक्रमों में भी इन्होंने अपने रैप सॉन्ग का जलवा दिखाया है। जिससे प्रभावित होकर सैकड़ो छात्र-छात्राओं के बीच इनके गायन कला को प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया है।
गन्नी की सबसे बड़ी विशेषता यह है की रैप सॉन्ग के गीत भी खुद लिखते हैं संगीत भी खुद देते हैं और इसे अपने स्वर में ताल के साथ गाते भी हैं। इन्हें अनीश कुमार गन्नी के नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम, विंक म्यूजिक यूट्यूब पर सर्च करके उनके संगीत म्यूजिक गाने को देखा व सुना जा सकता है। बताते चलें कि गन्नी वर्तमान समय में मारवाड़ी कॉलेज रांची में बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ संगीत की रुचि निश्चित रूप से इन्हें एक दिन वह मुकाम दिलाएगी जिस मुकाम पर पहुंचने की इच्छा हर संगीत प्रेमी को रहती है। अनीश कुमार गन्नी ने आकाश कुमार गुप्ता सहित अपने उन सभी तमाम मित्रों का आभार प्रकट किया है, जिन्होंने इन्हें इस गायन क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग व प्रोत्साहित किया है।