Tuesday, October 22, 2024

JBKSS के केंद्रीय उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। झारखंडी खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मंगलवार को चतरा जाने क्रम में गिद्धौर मुख्य पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रम जोशी के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा अमर रहे, जेएलकेएम जिंदाबाद, टाइगर जयराम महतो जिंदाबाद, देवेंद्रनाथ महतो जिंदाबाद, जय-जय झारखंड के नारे लगाए। मौके पर पार्टी के प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष शशि कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष मनु कुमार, प्रखंड महामंत्री सुमित कुमार, दर्शन दांगी, पवन कुमार, संदीप कुमार, दीपक कुमार, हिमांशु कुमार, द्रविड़ कुमार, आकाश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page