अमृत वाटीका के नाम पर हो गयी निकासी, वाटीका का नामोनिशान नही

0
406

न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत जबड़ा पंचायत स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अमृत वाटीका लगाना था। लेकिन योजना की राशि निकाल ली गई पर परिसर अभी तक पुरी तरह से विरान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023 में जबड़ा पंचायत के बांका उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अमृत वाटीका का निर्माण करना था। पर परिसर में ऐसा कोई कार्य नही किया गया है। जबकि राशी की निकासी कर ली गयी है। विचारणीय बात तो ये है की कार्यों की जांच के उपरांत ही निकासी की जाती है पर यहा कोई जांच नही किया गया और निकासी पुरी कर ली गयी है। इस मामले में मुखिया पति से बात की गयी तो वो कोई भी जानकारी देने में असमर्थता जताई। वही ग्रामीणों ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से संज्ञान में लेकर जांच कर कार्य पूर्ण कराने व संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।