न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड़ मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार व संचालन महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी 23 अगस्त को रांची में आयोजित राज्य सरकार के विरुद्ध पार्टी के युवा जनाक्रोश रैली कार्यक्रम की सफलता पर विस्तृत जानकारी दिेते हुए प्रखंड के सभी बुथ से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में दिनदहाड़े हत्या, बलात्कार हो रही रही है। जिसका शिकार गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की बहन बेटियां हो रही हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में किये गये सभी वादे हवा हवाई साबित हुई। इन सब विषयों से आक्रोशित होकर राज्यभर के लाखों युवा जनाक्रोश रैली में भाग लेकर सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, सतेंद्र कुमार दांगी, मंडल उपाध्यक्ष सह उपप्रमुख प्रीतम यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी, ईश्वर दांगी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवा जनाक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर भाजापा की हुई बैठक

By newsscale
On: August 21, 2024 10:45 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1033522
Total views : 2817967