Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जेसीईआरटी निदेशक ने ग्रुप कैप्टन प्रिंसिपल विकास पाण्डेय को ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)।
पिछले दिनों जेसीईआरटी द्वारा रांची में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में ग्रुप कैप्टन बने प्रिंसिपल विकास पाण्डेय की टीम को विजेता घोषित कर निदेशक ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। बता दें कि 2 से 4 अगस्त 2024 तक पूरे राज्य भर से प्रशिक्षण प्रयास सह प्रोजेक्ट इंपैक्ट नई शिक्षा नीति 2020 के थीम पर आधारीत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रांची में किया गया था। जिसमें झारखंड के सभी जिलों से मौजूद शिक्षकों के लिए चार सेक्टर बनाये गये थे। वहीं सर्वसम्मति से शिक्षकों ने हिरणी सेक्टर का बतौर कप्तान उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेरनदाग में पदस्थापित श्री पांडेय को मनोनीत किया था। उक्त तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन समुचित मूल्यांकन के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हिरणी सेक्टर को विजेता तथा एवं जोन्हा सेक्टर को उपविजेता घोषित करते हुवे जेसीईआरटी के निदेशक आदित्य रंजन द्वारा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। पूछे जाने पर श्री पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुणात्मक बौद्धिक सृजन हेतु नवाचार शिक्षण पद्धतियों पर व्यापक चर्चा हुई जो अति उत्साहवर्धक रहा। कहा कि सामुहिक सेवाभाव से हर लक्ष्यों को आसानी से हासिल किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दस दिन में ही दम तोड़ने लगी पीएम ग्राम सड़क योजना की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

भूषण्डीह में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, विधायक मनोज यादव ने श्रद्धालुओं को कलश देकर किया रवाना

सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक वसूली पकड़ी गई; कर्मी भीम कुमार सिंह पुलिस के हवाले

NTPC हादसे पर CM हेमंत सोरेन का संवेदनशील रुख: बोले- ‘जनहानि अत्यंत दुखद’, घायलों के बेहतर इलाज और परिवारों को हरसंभव मदद के दिए निर्देश

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट पर हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो घायल

छठ की खुशियां बनीं मातम: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Leave a Comment