
कैरो / लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र के सढाबे पंचायत के टाटी गांव में चूल्हा प्रमुख बनाने को लेकर आजसू पार्टी की बैठक पंचायत अध्यक्ष बहादुर उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चूल्हा प्रमुख बनाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर उपस्थित लोहरदगा विधान सभा प्रभारी नीरू शांति भगत ने कहा जिस तरह स्व कमल किशोर भगत हर सुख दुख में आपके साथ थे। उसी प्रकार हम भी आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगी। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर आजसू को विजयी बनाना है। इसके अलावा सुदेश महतो के लोहरदगा आगमन की तैयारी पर भी चर्चा किया गया।
इस मौके पर कैरो प्रखंड प्रभारी अरविंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर भगत, परमानंद साहू, मनोज यादव, असरी उरांव आदि लोग उपस्थित थे।