न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा हाई स्कूल के पास आयोजित नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का समापन सोमवार को हवन व भव्य भंडारे के साथ हो गया। सोमवार को अयोध्या से आए साधु महात्मा के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन का कार्य संपन्न कराया गया। इस क्रम में श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी-देवताओं के नाम हवन किया। वहीं हवन पूजन को लेकर संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। नौ दिनों तक चलने वाले यज्ञ में प्रवचन सुनने को लेकर भी श्रद्धालुओं की भीड़ प्रति दिन लगी रही। अयोध्या से आई प्रवचनकर्ता निर्मला देवी ने श्रद्धालुओं को विभिन्न सामाजिक सरोकार के साथ धार्मिक ग्रन्थ पर आधारित प्रवचन, राम कथा सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि यज्ञ मंडप परिक्रमा करने को लेकर भी महिला-पुरुष व बच्चे काफी उत्सुक दिखे। यज्ञ में देवनन्दन प्रसाद, श्यामा देवी, धीरज कुमार, बिक्की कुमारी, पंकज प्रसाद, गुड़िया देवी, राजेश प्रसाद सीमा देवी, तनुजा देगी, बिनोद प्रसाद, उमेश ठाकुर, उषा देवी, अशोक साहू, नीरा देवी, उपेन्द्र ठाकुर, कुमारी स्वेता, सुरेश पासवना, सतमंती देवी, पवन माथुर व सुषमा देवी ने यजमान के रुप में नौ दिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यज्ञ के सफल संचालन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद, बिनोद प्रसाद, अशोक साहू, अरविदन प्रसाद, रंजीत ठाकुर, धीरज कुमार, विक्की कुमार, कमलाकांत प्रसाद, गौतम कुमार, दिलीप प्रसाद आदि की अहम भूमिका रही।