Mayurhand/Chatra: पैक्स अध्यक्ष पर सहकारिता पदाधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

0
230

पैक्स अध्यक्ष पर सहकारिता पदाधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मयूरहंड(चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड पैक्स अध्यक्ष बिरबल साव के खिलाफ सरकारी धान गबन करने को लेकर प्रभारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नीरज सिन्हा ने ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त कार्रवाई जिला दंडाधिकारी चतरा आपूर्ति शाखा कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश पत्रांक 297 दिनांक 3 मार्च 2023 के आलोक में की गई है। आवेदन के आलोक में बताया गया है कि वर्ष 2021/22 में मयूरहंड पैक्स द्वारा किसानों से 18435.08 किंटल धान अधिप्राप्ति की गई। जिसमें पैक्स अध्यक्ष द्वारा मील को 17944.32 किंटल धान उपलब्ध कराया गया। शेष धान मील को उपलब्ध कराने को लेकर विभाग द्वारा अध्यक्ष को दर्जनो बार पत्र प्रेषित की गई। पर अध्यक्ष बिरबल साव द्वारा ना हीं मिल को धान उपलब्ध कराया गया और ना ही पैसा विभाग को सौंपा गया। शेष 490.76 किंटल धान मिल को उपलब्ध नहीं करवाया गया जिसका मुल्य 10,06,058 रूपए है जिसका अध्यक्ष द्वारा गबन कर लिया गया है। वहीं दुसरी ओर मयूरहंड पैक्स अध्यक्ष बिरबल साव ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि कार्यालय जिला सहकारिता पदाधिकारी चतरा के पत्रांक 122 दिनांक 22 फरवरी 2023 को मेरे धान अधिप्राप्ति का बकाया कमीशन 1486023.01 रुपिया में से 10,06,058 विभाग द्वारा कटौती कर सामंजन कर ली गई। शेष 4799665,01 रुपए मेरा हीं वर्ष 2021/22 तक का कमीशन विभाग के पास बकाया है। ऐसे में जानबूझकर प्रभारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने मेरा चरित्र पर गलत आरोप लगाया गया है।जिससे मैं और मेरा पुरा परिवार शोक के साथ अपमानित महसूस कर रहा हूं।