क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि के लिए वार्षिक कृतन संपन्न
मयूरहंड(चतरा)प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि तथा वर्षा के लिए गुरुवाड़ीह मंदिर में 24 घंटा का अखंड कीर्तन किया गया।जिसका समापन गुरुवार को हवन पूजन के साथ महा प्रसाद वितरण कर किया गया।इस दौरान वार्षिक पूजा मंडली के सदस्यों ने गुरुवाडीह मंदिर कृतन मंडली के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अर्जुन सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर जय प्रकाश सिंह,पंकज सिंह,अशोक सिंह,संजीत सिंह,उपेंद्र साव,रामानुग्रह सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।