जिलेभर में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, कई जगहों पर गिरे पेड़, उड़े दर्जनों घरों के छप्पर

0
240

जिलेभर में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, कई जगहों पर गिरे पेड़, उड़े दर्जनों घरों के छप्पर

चतरा/पत्थलगड़ा। मंगलवार दोपहर बाद आई भीषण आंधी और पानी ने जिले के पत्थलगड़ा के अलावे आसपास के प्रखंड़ों में भारी तबाही मचाई। जहां दर्जनों झोपड़ी उड़ गए वहीं कई पेड़ भी उखड़ कर सड़क पर गिर गए। दोपहर के बाद अचान हुए मौसम में बदलाव में दिन में ही शाम का नजारा दिखा। वहीं तेज आंधी के चलते कई जगह बिजली के तार भी टूट गए जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी से आम के फल को भी भारी नुकसान पहुंचने से किसानों को भी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं पिछले कई दिनों से तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और थोड़ी देर बाद तेज चली आंधी और उसके बाद हुई बरसात ने भारी तबाही मचाई। क्षेत्र के दर्जनों करकटनुमा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई झोपड़ियां भी आंधी के आगोश में आने से तहस नहस हो गई। खेतों में लगे दलहन व शब्जी के फसलों पर भी इस आंधी पानी का असर पड़ा है। दुसरी ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकी आंधी पानी के साथ पत्थर भी पड़े।