Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन करने के बाद किया भावुक पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है”

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
दिल्ली/रायबरेली। कांग्रेस नेता सह पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के रायबरेली से अपना नामांकन शुक्रवार को किया। दिन के करीब दो बजे उन्होंने कलेक्ट्रेट में पर्चा जमा किया। नामांकन के बाद श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा गया है कि ‘रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था।

मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है। अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरे परिवार हैं। मुझे खुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं। मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment