न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड (चतरा)। लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने जिले के मयूरहंड प्रखंड के संगठन में बदलाव के साथ नये व ऊर्जावान युवाओं को कमान सौंपी है। चतरा जिला के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेश महतो ने पत्र जारीकर मयूरहंड प्रखंड के सोकी गांव निवासी संतोष मेहता को पार्टी का जिला सचिव व ढोढ़ी निवासी सिकेन्द्र मेहता को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मयूरहंड़ निवासी जितेंद्र सिंह को युवा मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। प्रखंड के दोनो पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ कार्य सौंपी है, उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कंँगा। इधर आजसू के लोकसभा सह प्रभारी सत्येंद्र जायसवाल ने संगठन के नये पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी है।