झारखण्ड/गुमला: भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने आज बुधवार 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया। गुमला पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल का हवाई अड्डा पर अभिनंदन किया गया। मौके पर भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री को फूलमाला पहनाकर एवं बुके भेंट किया। वहीं करौंदी रथ यात्रा मैदान से लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्र गुमला, बिशुनपुर, सिसई, लोहरदगा एवं मांडर विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक जुलूस के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद, समीर उरांव जिन्दाबाद के गगनभेदी नारों के साथ गुमला समाहारण में प्रत्याशी समीर उरांव ने अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इसी के साथ ही भाजपा प्रत्याशी की अग्निपरीक्षा होगी कि वे लोहरदगा सीट पर लगातार चौथी बार लोहरदगा सीट से भाजपा को लगातार बनाएं रखने में अपनी ताकत झोंक दे। यहां बताते चलें कि लोकसभा सीट लोहरदगा से लगातार तीन बार भाजपा के सांसद सुदर्शन भगत ने विजय पताका फहराई है और इस लोकसभा चुनाव 2024 में नया चेहरा समीर उरांव को चुनावी मैदान में उतारा गया है समीर उरांव भी राज्यसभा सांसद के रूप में सेवा दे चुके हैं।
भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने किया नामांकन दाखिल, करौंदी में सभा को किया संबोधित…
By Ajay Sharma
On: April 25, 2024 12:39 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1258892
Total views : 3122190