Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Tandwa/Chatra: ट्रांसपोर्टिंग सड़क के लिए एनओसी हेतु बैठक में नहीं पहुंचे आयोजक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ट्रांसपोर्टिंग सड़क के लिए एनओसी हेतु बैठक में नहीं पहुंचे आयोजक

 

टंडवा (चतरा)। जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसई मोड़ से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक पूर्व प्रस्तावित ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों से अनापत्ति लेने का प्रयास शनिवार को विफल हो गया। प्रस्तावित बैठक में जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने से ग्रामीण घंटो सभी का इंतजार करते रहे। ज्ञात हो कि इसके पूर्व अंचल कार्यालय टंडवा के पत्रांक 74 दिनांक 19/1/2023 के आलोक में 31 जनवरी को बैठक आयोजित कराई गई थी, जिसमें प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक स्वर से ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण का विरोध किया था। वहीं कबरा मुखिया निलेश ज्ञासेन ने पत्रांक 06/23 दिनांक 10/3/23 को पत्र जारी कर अंचल अधिकारी के मौखिक निर्देशों का हवाला देते हुए शनिवार को पुनः बैठक सिसई में आयोजित की गई थी। जिसमें संबंधितों ने बगैर सूचना के बैठक में नही पहुंचे, जिससे दिनभर ग्रामीणों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। हालांकि इस मामले में स्थानीय मुखिया व अंचलाधिकारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया पर उनके द्वारा किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment