न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। चतरा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह गुरुवार को कुंदा प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। श्री सिंह टिकट की घोषणा होने के बाद पहली बार कुंदा पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से श्री सिंाह का स्वागत किया। वही ऐतिहासिक तीर्थ स्थल महादेव मठ में सांसद प्रत्याशी ने पूजा अर्चना करने के उपरांत लोगों से मिलकर रूबरू हुए। श्री सिंह ने टिकट मिलने पर जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जनता की अडिग आवाज का परिणाम है कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को आला कमान ने टिकट दिया है। उन्होंने आगे कहा की क्षेत्र का सर्वागीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी, जनता के बीच हमेशा भाई बनकर हर सुख दुरूख में सहभागी बना रहूंगा। ज्ञात हो की चतरा लोकसभा से दो बार सांसद रहे सुनील सिंह की जगह कालीचरण सिंह को भाजपा उम्मीदवार बनाया है। इस अवसर पर राजद के पूर्व युवा मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भ्रमण में जिलाध्यक्ष रामदेव भोक्ता, जिले के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, मंडल अध्यक्ष, जयराम भारती, अनुज साव, मनोज यादव, जितेंद्र यादव समेत अन्य शामिल थे।