न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय सुभाष चौक में संचालित प्लस 2 जनता उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह एवं यूएस हिन्दी विद्यालय पत्थलगडा में पुलिस बल के ठहरने के लिए सीआरपीएफ डीप्टी कमांडो हंस राज मीना ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही चुनाव की तैयारियों को लेकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। विधि व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी आलोक कुमार चौधरी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अलावे उपरोक्त स्थानो पर शौचालय, बिजली, पानी की व्यवस्था से संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश संबंधितों को दिए। मौके पर मुखिया महेश दांगी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनय कुमार, सहायक शिक्षक प्रमोद कुशवाहा व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।