Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एनटीपीसी के दूसरे यूनिट का ट्रायल रन हुआ सफल, 674.28 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य किया हासिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, विरेंद्र साहु
टंडवा(चतरा)। चतरा जिले के टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा परियोजना के पहली यूनिट से बिजली के सफल उत्पादन के बाद बुधवार के अहले सुबह करीब 3.30 बजे दुसरे युनिट का भी परीक्षण सफल हो गया। पिछले 72 घंटे तक चले ट्रायल ऑपरेशन के बाद एनटीपीसी अपने दुसरे युनिट के संचालन के लिए तैयार है। अपने 72 घंटे के सफल परीक्षण के बाद दुसरा युनिट भी बिजली आपूर्ति के लिए तैयार हो जाएगा। 72 घंटे तक चले ट्रायल ऑपरेशन के दौरान अधिकतम 674.28 मेगावाट बिजली का सफल उत्पादन किया गया। ट्रायल ऑपरेशन सफल होने के उपरांत परियोजना प्रबंधन की टीम ने खुशी मनाई। इस दौरान पूरा ट्रायल रूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जिसके बाद मौजूद सभी पदाधिकारियों ने एक-दुसरे को इस सफलता की बधाई दी। बताया गया कि दुसरे युनिट का सफल परीक्षण किया गया है,लेकिन व्यवसायिक उत्पादन के लिए अन्य कई प्रक्रियाएं होती है जिनसे होकर गुजरना अभी बाकि है। इन सभी प्रक्रियाओं में एक महीने से भी अधिक समय गुजरने के बाद ही व्यवसायिक उत्पादन का रास्ता तय हो पाएगा। इस मौके पर परियोजना प्रमुख स्वप्नेंदु पांडा, एचआर प्रमुख अनिल चावला,धीरज गुप्ता,एके शुक्ला,मुकुल राय,रऊन्द्र शर्मा,विकास दुबे सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment