न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के ढोढी मंधनिया गांव शुक्रवार को इटखोरी पुलिस निरीक्षक मंजू कुमारी कांड अनुसंधान के लिए पहुंची थी। इसी दौरान उनके सहायक-रीडर सह आरक्षी अनूप कुमार सिंह ने मैदान में मौजूद ग्रामीणों से पूछ-ताछ शुरू किया। जिसमें ढोढी गांव के युवक उदय दांगी ने जानकारी देने से इंकार किया तो रीडर ने उदय दांगी को गली गलौज करने के साथ थपड़ जड़ दिया। जिसके बाद इसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गई। रीडर सह आरक्षी के अमानवीय व्यवहार का मामला तुल पकड़ लिया। महौल खराब होते देख मयूरहंड थाने के पुलिस अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। इस से संबंधित भुक्त भोगी उदय दांगी ने घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर आम जन से अपने सुरक्षा के लिए गुहार लगाया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक से फोन पर संपर्क किया या तो फोन उठाकर काट दिया गया। हालांकि पुलिस निरीक्षक के मौजुदगी में आरक्षी द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार की निंदा करते हुए ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है।