न्यूज स्केल टीम
चतरा। बुधवार को चतरा जिले के जोरी वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरियों जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। वहीं 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिसमें गंभीर रुप से घायल आकाश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है। हैलीकॉप्टर से रांची भोजा गया। जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है। वहीं अन्य घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। शहीद जवानों में सिकंदर सिंह वजीरगंज गया के रहने वाले और सुकन राम पलामू तरहसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उग्रवादियों के धर-पकड़ के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल को रवाना किया गया है। अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक स्वंय कर रहे हैं। प्राप्त सूत्रों के अनुसार सदर और वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित गंहरतरी गांव में पोस्ता की खेती नष्ट करने के लिए पुलिस बल और वन कर्मियों की टीम गई हुई थी। अभियान में सदर व वशिष्ठ नगर थानक के पुसि कर्मी शामिल थे। अवैधा खेती नष्ट करके वापस लौटने के क्रम में भुइयांडीह गांव से कान्हाचट्टी जाने वाली सड़क बेरियो जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम क्षेत्र में लगे अवैध अफीम की खोती को नष्ट करने गई थी की बेरियो जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। जिसमें पांच जवान जख्मी हो गए। जख्मी जवानों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इसी क्रम में सिकंदर सिंह और सुकुर राम बलिदान शहीद हो गए। जबकि आकाश सिंह, कृष्ण लाल हाजरा और संजय लुगुन को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया। वहीं मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बल के साथ जंगल में पुलिस नक्सलियों की टोह में सघन छापामारी कर रही है। रूक-रूक कर दोनों तरफ से गोलियां चल रही है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी गोलियां लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त अबु इमरान घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। कहा घटना दुखद है।