आरोग्य फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की बनभोज यात्रा सह सभा संपन्न: सतीश जयसवाल

0
322

लोहरदगा: आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया के अंचल अध्यक्ष सतीश जयसवाल ने बताया कि भंडरा प्रखंड के पलमी गांव में वन भोज यात्रा सह सभा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम मे डॉ मुकुल भाटिया मुख्य अतिथि थे। श्री भाटिया के साथ अमेरिका से राकेश गुप्ता, मंजू गुप्ता, बड़ौदा से डॉक्टर आर एन मेहता, रमेश महेश्वरी, मनोज मोदी केंद्रीय महासचिव ए एफ आई, ध्रुव ज्योति सहाय कोलकाता, डॉक्टर विवा डेंटल हेल्थ एक्सपर्ट, मौमिता चटर्जी प्रोजेक्ट हेड, नीलू मासी महिला अध्यक्ष आरोग्य, पिंटू साहू अकाउंट एग्जीक्यूटिव, शशि मेहता महिला समिति मेंबर, प्रदेश अध्यक्ष विजय राजगढ़िया आदि थे। अतिथियों का स्वागत ढोल नगाड़ा एवं पारंपरिक तरीके लोटा पानी द्वारा किया गया। अतिथियों ने पूरे गांव का भ्रमण कर सोखता गड्ढा एवं दीवार लेखन का अवलोकन किया, टेली मेडिसिन द्वारा प्रशिक्षित महिला सेविकाओं से बीपी शुगर की जांच भी कराई, उनके रजिस्टर का भी अवलोकन किया। अमेरिका से आए डॉक्टर एवं उनकी टीम गांव की साफ सफाई, सोख्ता गड्ढा का प्रयोग,बीपी बीपी शुगर जांच किट की व्यवस्था में अध्यक्ष सतीश जायसवाल के मार्गदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा की। इसके पश्चात सभी अतिथि मंचासीन होकर अपना अपना परिचय दिए एवं आरोग्य फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया से जुड़कर कार्य करने वाले ग्रामीण महिलाओं, सेविकाओं एवं अन्य लोगों का अभिवादन किया। अध्यक्ष सतीश जायसवाल द्वारा 36 सेविकाओं को साड़ी वितरित किया गया अपने संबोधन में श्री जायसवाल ने कहा कि आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया एकल अभियान का एक सहयोगी संगठन है एक धार्मिक ट्रस्ट है जो आदिवासी समाज और दूर दराज के गांव के गरीब किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए काम करता है। इस संदर्भ में आरोग्य फाउंडेशन ऑफ़ इंडिय की लोहरदगा शाखा के कार्यों को बताते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों के द्वारा दो पीएचसी सहित सब स्टेशनों पर अब तक 52 शिविर आयोजित किए गए हैं और प्रति शिविर में 15000 से ₹20000 की दवाएं वितरित की गई है। हमने प्रत्येक शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ सामान्य चिकित्सक की मदद से 250 से 300 रोगियों की जांच की है और मोतियाबिंद से पीड़ित 1462 रोगियों की पहचान की है। शुभम इंडियन के द्वारा 57 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन एवं सिलेंडर दिया गया। अध्यक्ष द्वारा अभ्यास वर्ग के लिए सेविका बहनों को एक सिलेंडर मुफ्त दिया गया। मौके पर अनिल गुप्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत प्रवर्तन प्रमुख, दीपक अग्रवाल दक्षिण झारखंड संभाग उपाध्यक्ष, सचिन कुमार साहू कार्यकारिणी सदस्य, जय गोविंद, सत्येंद्र मिश्रा कोषाध्यक्ष, मनोज मिश्रा सचिव आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया, निलेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।