Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, कहा ईडी, सीबीआई, आईटी विपक्ष मिटाओ सेल बनी, सत्ता की सनक में लोकतंत्र तबाह कर रही बीजेपी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। ईडी ने भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को बुधवार (31 जनवरी) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई और आईटी अब इनकी साथी हो गई है। जबकी प्रियंका गांधी ने कहा है कि जनता इसका जवाब देगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि, ईडी, सीबीआई और आईटी आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं। अब यह बीजेपी की विपक्ष मिटाओ सेल बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।

ज्ञात हो कि भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी ने सात घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। इस दौरान सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब उन्हें 1 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने कहा है कि विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता, बीजेपी सरकार का यही लक्ष्य है। सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो बीजेपी में नहीं जाएगा। वह जेल जाएगा। आगे कहा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी लगाकर प्रताड़ित करना और उन्हें इस्तीफ़ा देने पर मजबूर करना इसी कुत्सित अभियान का हिस्सा है। बीजेपी को यह भ्रम है कि वह 140 करोड़ लोगों की आवाज को कुचल सकती है। जनता हर जुल्म का जवाब देगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment