न्यूज स्केल डेस्क
रांची। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश, रांची के द्वारा आगामी लोकसभा 2024 के सफल संचालन हेतु झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा किया गया। हजारीबाग लोकसभा चुनाव संचालन समिति में लोकसभा के संयोजक के रूप में भाजपा हजारीबाग के पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सांसद प्रतिनिधि सह कोडरमा जिला संगठन प्रभारी टुन्नू गोप की घोषणा से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि टुन्नू गोप कार्यकर्ताओं के मान सम्मान देते हुए उनकी बातों को समझने वाले व्यक्ति हैं। इनको लोक सभा के संयोजक के रूप में पाकर हम सब कार्य कर्ताओं मे एक नई ऊर्जा मिली है। हम सबको पूर्ण विश्वास है की टुनु गोप के सफल संचालन से हम लोकसभा के पांचो विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर हजारीबाग लोक सभा का परचम पूरे देश में लहराएंगे। कार्यकर्ताओं ने टुन्नू को भरोसा दिलाया कि विगत चुनाव में जो जीत का अंतर 5 लाख के करीब था, उससे भी अधिक मतों से जीत दर्ज किया जाएगा। टुन्नु गोप ने सर्व प्रथम प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी,भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, सहित हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद जयंत सिन्हा जी को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबों ने जो मुझ पर विश्वास कर यह दायित्व सौंपा है, उस पर मैं खरा उतरने का अपना भरपूर प्रयास करूंगा। इस अवसर पर टुन्नू गोप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जैसे समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है।आपके दम पर मैं यह भरोसा देता हूं कि प्रदेश नेतृत्व में जो मुझ पर विश्वास कर मुझे हजारीबाग लोकसभा का संयोजक का दायित्व सौंपा है उस पर मैं खडा उतरने का भरपूर कोशिश करूंगा। भारतीय जनता पार्टी नेताओं की पार्टी नहीं है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां सभी के मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए अपना निर्णय लिया जाता है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद, सांसद जयंत सिन्हा के निजी सचिव आशीष सिंह, सांसद जयंत सिन्हा के विशेष सचिव हिमांशु कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार जुगनू, सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार बिगन, के पी ओझा भरत भूषण पांडे, राणा राहुल प्रताप, मांडू विधानसभा के प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश पाठक, बरही के मंडल अध्यक्ष अमित साहू भाजपा के वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह, राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहू, मंडल अध्यक्ष चौपारण मुकेश कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार, गजाधर प्रसाद, सुरेश राम, गुलचंद महतो, वेद प्रकाश, सत्यजीत वर्मा, सनी सिंह, सुबोध पासवान, सासंद प्रतिनिधी राजेंद्र प्रसाद राजा, एवं सांसद प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।