प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया*

0
157

झारखण्ड/गुमला -प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के घाटों बगीचा शाखा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में संस्थान के भाई बहनों सहित व्यवसायी संजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल उपस्थित हुए। संचालिका ब्र.कु. शांति दीदी ने कहा कि आज भारत अपना 75 वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह उत्सव राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। 26 जनवरी 1950 भारतीय इतिहास में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत का संविधान, इसी दिन अस्तित्व मे आया था और भारत पूर्ण गणतंत्र देश बना। देश को गौरवशाली देश बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया उन्हें 26 जनवरी दिन याद किया जाता और उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाती है।