न्यूज स्केल डेस्क
रांची। रांची शहर के सिमलिया स्थित अनन्या सीटी में आयोजित शिव मन्दिर व हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में हटिया विधायक नवीन जायसवाल शामिल हुए। पहले दिन भव भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वहीं दुसरे दिन प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया।
नगर भ्रमण में विधायक के साथ प्रमुख, मुखिया मौजूद रहे।
इसे पूर्ण करने में रणधीर जायसवाल, संतोष सिंह, विनय पाण्डेय, लखन नायक, मुरारी शरण सिन्हा, डॉक्टर अभय कुमार, सतीश पाण्डेय, अरुण ठाकुर, राजकिशोर शर्मा, उपेंद्र नायक, रामजीवन यादव, निखिल कुमार, सुनील गुप्ता, संतोष पाण्डेय, रंजीत यादव व अनन्या सीटी वासियों ने सहयोग प्रदान किया ओर आयोजन को सफल बनाया।