Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

On: January 2, 2024 9:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

बरकट्ठा:- प्रखंड के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा के वर्ग आठ तक के छात्रों को शिक्षकों द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।इस दौरान बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत स्थित कोसो डैम का लोगों ने भ्रमण किया।वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद चौधरी ने बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लाभ बताया। उन्होंने प्रकृति का महत्व समझाते हुए कहा कि हम सबों को प्रकृति का दोहन नहीं करना चाहिए। हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। मौके पर उपस्थित शिक्षिका कलावती कुमारी ने भी बच्चों को डैम का महत्व तथा पर्यावरण का महत्व को समझाते हुए कहा कि डैम से हमलोगों को अनेकों लाभ हैं ।बच्चों ने वहीं स्थित आसपास के जंगल क्षेत्र का भ्रमण किया तथा इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें कई औषधीय पेड़ पौधों के संबंध में बताया। भ्रमण के पश्चात बच्चों ने पिकनिक में लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया । मौके पर शिक्षक कालेश्वर महतो, अशोक विश्वकर्मा, कीर्तन चंद्र, बराट सुंदर तुरी, सुखदेव प्रसाद, सहदेव नायक, अनिल कुमार, रवि कुमार यादव शिक्षिका कलावती कुमारी, मोनिका देवी, कविता देवी, रुक्मिणी देवी, अंजू देवी, पूजा कुमारी एवं सैकड़ो की संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

15 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार! ACB की बड़ी कार्रवाई, थाना में हड़कंप…

कौलेश्वरी रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा

लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान, 11 से 20 मार्च तक चलेगा गहन अभियान, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

फ्रिज लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, तेज मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन, चालक को आई हल्की चोट

आम्रपाली परियोजना में मजदूरों का आंदोलन समाप्त, वार्ता में 581 कामगारों को नियोजन देने की घोषणा के बाद बना सहमति

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने बैंकों को 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सीएसआर कार्यों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

हर घर नल-जल योजना में बड़े घोटाले का आरोप, 90 प्रतिशत जलमीनार बंद, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी कर्मी की मौत, गांव में पसरा मातम, चतरा-रांची मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में घायल युवक ने रिम्स में तोड़ा दम

शादी की तैयारियों के बीच बुजुर्ग की मौत, मातम के बीच हुआ कन्यादान

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 2 घंटे जाम रहा मार्ग

Leave a Comment