Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बरकन गंगो के प्रवासी मजदूर का मुंबई में फंदे से लटका मिला शव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रवासी मजदूर का मुंबई स्थित किराए के मकान में फंदे से लटका शव मिला है। मृतक प्रवासी मजदूर बरकट्ठा के बरकनगांगो निवासी नितिन कुमार चौधरी 25 पिता नारायण चौधरी है। उसका शव बुधवार को उसके बंद कमरे से मिला। झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सलैया निवासी प्रवासी मजदूर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक पढ़ा लिखा शिक्षित बेरोजगार युवक था। वह कुछ महीने पहले ही रोजी-रोटी के तलाश में मुंबई गया। वहां वह मुंबई के ब्रह्मांड, ठाने में किराए के मकान में रहकर ओला गाड़ी चलाकर जीवन यापन करता था। बताया जाता है कि वह विगत 10-15 दिन से डिप्रेशन की स्थिति में रह रहा था। 20 दिसंबर को उनके साथ रहने वाले साथी अपने अपने काम पर चले गए। लेकिन वह नहीं गया। काम से लौटे साथी ने देखा कि कमरा अंदर से बंद है। दरवाजा खोलने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो नितिन चौधरी फंदे से लटका हुआ है। इसकी सूचना स्थानीय थाने में व झारखंडी एकता संघ को दिया गया। झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव विनोद प्रसाद व संघ के ठाने अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद के पहल पर सभी प्रवासी मजदूरों ने चंदा इकट्ठा कर आर्थिक सहयोग कर उसके पार्थिव शरीर को गांव लाने की तैयारी की। उसका शव शुक्रवार के सुबह में जहाज से आएगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जेबीकेएसएस के प्रवासी मजदुरों के नेता विरेंद्र कुमार, इंद्रदेव प्रसाद, मंटू प्रसाद, सुनील कुमार, नरेश प्रसाद, नुनु प्रसाद, सुरेश प्रसाद, संतोष चौधरी, लक्ष्मण प्रसाद, तेजो प्रसाद, पिंटू प्रसाद, दिनेश प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, कुलदीप प्रसाद, निरंजन प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रिंकू कुमार, वरुण प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद, भोला प्रसाद ने दुख व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment