विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन, विकसित भारत बनाने का लोगों ने लिया संकल्प

Shashi Pathak
1 Min Read

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(चतरा)ः बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक ने किया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सह जिप अध्यक्ष उमेश मेहता और संयोजक सांसद प्रतिनिधि केदार साव मौजूद थे। कार्यक्रम में महिला सखी मंडल के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस निमित केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपने को साकार करने हेतु लोगों ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव, बेडोकला भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, इंद्रदेव यादव, रीतलाल प्रसाद, जागेश्वर मंडल समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *