न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजरीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड में मकर संक्रान्ति के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेले की नीलामी 19 दिसंबर को होगी। इस बाबत अंचल अधिकारी श्रीकांत लाल मांझी ने अंचल कार्यालय पत्रांक 480 निर्गत करते हुए प्रसिद्ध सूर्यकुंड मेले की नीलामी के लिए सुरक्षित जमा राशि 23 लाख 13 हजार दो सौ पच्चीस रुपए निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि डाक 19 दिसंबर दोपहर 12 बजे अंचल कार्यालय कक्ष में आयोजन किया जाएगा। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित समय पर आकर अपने पहचान पत्र और सुरक्षित जमा राशि का 15 प्रतिशत 3 लाख 46 हजार 9 सौ 84 रुपए अंचल नजारत में नीलामी के पूर्व जमा करना अनिवार्य है। साथ ही डाक समाप्ति होने के पश्चात उच्चतम डाक वक्ता को नीलामी की राशि नियमानुसार अंचल नजारत में अंचल नाजीर के पास बैंक ड्राफ्ट या नगदी राशि जमा करना होगा। शेष डाक वक्ता को सुरक्षित जमा राशि वापस कर दी जाएगी।
19 दिसंबर को होगी ऐतिहासिक सूर्यकुंड मेले की नीलामी…

On: December 9, 2023 7:56 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1175695
Total views : 3006574