WhatsApp Group Join Now
बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था युवक, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
चतरा। पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे युवक को चतरा शहर के अव्वल मुहल्ला स्थित काली मंदिर के पास देशी कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक जटाधारी यादव उर्फ मोदी उर्फ रोहित जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 20 राउंड जिंदा गोली और एक मोबाइल जब्त किया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने सदर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद अपराधी अव्वल मोहल्ला के पास शादी समारोह में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। सूचना पर त्वरित काईवाई करते हुए प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक वसीम रज्जा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली, सहायक अवर निरीक्षक निर्मल कुमार सिंह, सचिदानंद सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक विकास पासवान व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। घटना में और लोगों को शामिल होने का मामला सामने आ रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।




















Total Users : 1191036
Total views : 3027492