झारखण्ड/गुमला- गुमला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, गुमला के द्वारा आज *लांस नायक अल्बर्ट एक्का* के *शहादत दिवस* पर उनके आदम कद प्रतिमा पर चेंबर के पदाधिकारीयों के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
चेम्बर अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने कहा लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म 27 दिसंबर 1942 को झारखंड के गुमला जिले के जारी गांव में हुआ था। वह एक भारतीय सैनिक थे। उनके अदम्य साहस के कारण ही 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। इस युद्ध में 3 दिसंबर 1971 को अल्बर्ट एक्का शहीद हुए थे। उनके मरणोपरांत उन्हें देश की सर्वश्रेष्ठ सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। सचिव बबलु वर्मा ने कहा हम सभी गुमलावासीयों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि परमवीर अल्बर्ट एक्का हमारे जिले का नाम रौशन किए। आज उन्ही नाम पर गुमला जिले में एक नया प्रखंड का निर्माण परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी के नाम पर हुआ।मौके पर चेंबर अध्यक्ष दामोदर कसेरा, वरीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अभिजीत जायसवाल रॉकी, सचिव बबलु वर्मा, पी आर ओ आदित्य गुप्ता, प्रणय कुमार, रितेश गुप्ता, अजय सिंह राणा आनंद गुप्ता, श्याम गुप्ता, मनीष गुप्ता एवँ अन्य मौजुद थे