मुखिया के नेतृत्व में एक दिवसीय फुटबॉल खेल का हुवा आयोजन

0
332

न्यूज स्केल संवाददात
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के नोनगांव पंचायत में मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा के नेतृत्व में एक दिवसीय फुटबाल खेल का आयोजन किया गया। जिसमें नोनगांव बनाम कोरांबे के बीच 25-25 मिनट का खेल हुवा। बहुत रोमांचक मुकाबले में कोरांबे की टीम ने 2-0 से अपने नाम कब्जा किया। इस खेल के रेफरी की भूमिका पत्रकार श्रीकांत राणा निभा रहे थे। विजेता टीम को मुखिया व अन्य लोगों के द्वारा सील्ड दे कर सम्मानित किया गया। वहीं नोनगांव टीम को फुटबॉल दे कर सम्मानित किया गया।