सीसीएल ने भव्य तरीके से मनाया 49 वां स्थापना दिवस

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सीसीएल ने भव्य तरीके से मनाया 49 वां स्थापना दिवस

टंडवा (चतरा)। बुधवार को टंडवा प्रखंड क्षेत्र में संचालित आम्रपाली-चंद्रगुप्त व मगध-संघमित्रा परियोजना कार्यालय में सीसीएल का 49 वां स्थापना दिवस मनाया गया। आम्रपाली परियोजना में जीएम अमरेश सिंह ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में लक्षित 1 हजार मिलियन टन कोल उत्पादन कर सीसीएल विश्व में कीर्तिमान स्थापित करेगा। आगे कहा कि देश के प्रगति में सीसीएल परिवार का विशद योगदान है। भूरैयतों के त्याग को अतुलनीय बताते हुवे उन्होंने कृतज्ञता प्रकट किया। वहीं श्रमिक के संघर्षों का जिक्र करते हुवे कहा कि कोल उत्पादन व संप्रेषण में उनका हीं श्रम रंग लाता है। कोल परियोजना क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए लंबित अनापत्ति प्रक्रियाओं को निष्पादन कराने का आग्रह किया। लोगों को संबोधित करते हुवे कहा कि वित्तीय वर्ष में सीएसआर मद से 72 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है जो पिछले 8 सालों के क्रियान्वित योजनाओं के लगभग बराबर है। लंबित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र कराकर धरातल पर उतारने का आग्रह भी किया। इसके साथ हीं मंच पर सीसीएल के 63 कर्मियों को पदोन्नति पत्र सौंपा गया। सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने जन सरोकारों के प्रति प्रबंधन के समर्पन की तारीफ करते हुवे कहा कि आवश्यकता के समय दिव्यांग सोमेश व सुदर्शन को किये गये 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद ने उनके कैरियर को संवार दिया। इसके पूर्व भ्रष्टाचार के विरुद्ध सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। दूसरी ओर मगध परियोजना में जीएम नृपेन्द्र नाथ ने कोल उत्पादन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने की प्रतिबद्धता को दुहराते हुवे कामगारों को प्रेरित किया। मौके पर सीएसआर अधिकारी मोहसिन रज़ा, कल्याण अधिकारी आकाश वरुण कुल्लू, सत्येन्द्र पांडेय, शिवकुमार सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीसीएल के अधिकारी व कामगार, ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा कई भूरैयत मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *