भू-अर्जन पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर सर्वेक्षण अभियान की ली जानकारी
मयूरहंड(चतरा)। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत शुक्रवार को मयूरहंड प्रखंड में मुझे अपने बीएलओ पर गर्व है थीम पर बीएलओ के कार्य को समुचित सम्मान देने व उनका उत्साहवर्धन करने के लिए 11 बजे पूर्वाह्न से दोपहर 12 बजे के बीच 1 घंटे तक सोशल मीडिया पर हैश टैग अभियान चलाया गया। इसे लेकर मतदान केंद्र संख्या 270, 71 व अन्य मतदान केंद्रों पर जाकर भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह एवं बीपीआरो सतीश कुमार मिश्रा ने बीएलओ का उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ सेल्फी लेकर उनके महत्व को बताया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में बीएलओ से 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक चलने वाले विशेष अभियान व बीएलओ ऐप से सबंधित विस्तृत जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ हीं सभी बीएलओ से कहा कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में न छुटे। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गुप्ता, सहायक अध्यापक रनंजय कुमार सिंह के अलावा शिक्षक व अन्य उपस्थित थे।






















Total Users : 965232
Total views : 2726078