लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में माननीय प्राचार्य श्री जी पी झा के नेतृत्व व निर्देशन में सीसीए प्रभारी शितेश कुमार पाठक, अश्विन पात्रो व आरती कुमारी द्वारा पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत गरबा डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया।दुर्गा पूजा हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है लेकिन माँ दुर्गा की मूर्ति को सातवें दिन से पूजा की जाती है, आखिरी के तीन दिन ये पूजा और भी धूम धाम से मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा हर साल महान उत्साह और विश्वास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हुए उनके द्वारा दिए गए संदेश को आत्मसात किया जाता है। विद्यार्थियों को इस पावन पर्व की बारीकियां से अवगत करवाने तथा सत्य और साहस के प्रति विश्वास जागृत करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र द्वारा किया गया। शिक्षक पी के सिन्हा ने मंच संचालन किया। संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक के साथ लावण्या प्रिया व समूह ने कई मनोरम भजन प्रस्तुत किया साथ ही पीहू व पलक ने भी भजन प्रस्तुत किया। नवरात्रि में पूजित दुर्गा माता के नौ रूपों तथा महिषासुर मर्दन प्रसंग को दर्शाती प्रभावी नृत्य सह नाटक मंचन रिशिका व समूह द्वारा प्रस्तुत किया गया। डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमे कक्षा एलकेजी में अनुराज कुण्डू, स्नेहा कुमारी,कनायका गुप्ता,अनन्त दीप व अंजना कच्छप ने कक्षा यूकेजी में निधि कुमारी, पाही पूर्वी, सिया तमेड़ा, काव्य गुप्ता, काव्य तरूशी व काशवी कुमारी, कक्षा प्रथम में आरोही वर्मा, वैशनवी,मानसवी गुप्ता,अनोखी उरांव,भावेश शर्मा,काव्या बंका व परी कुमारी तथा कक्षा द्वितीय में आरोही कुमारी, नव्या तारुषि,कोमल कुमारी,मान्या राज, ज्योतिलता,प्रिंस कुमार, माही उराँव, आरुष चौधरी व शिवम वर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित किया। मौके पर माननीय प्राचार्य महोदय ने महिषासुर मर्दिनी नृत्य सह नाटक प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान करते हुए सभी विद्यार्थियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम के सफल संचालन में रुचिर मृगेंद्र, कैलाश प्रसाद, परमित कुमार , पूनम सिंह व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में नवरात्रि पर डांडिया नृत्य के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
By Anita Kumari
On: October 19, 2023 11:00 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 909808
Total views : 2650790