छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी पहलुओं की दी गई जानकारी
सिमरिया (चतरा)। अनुमंडल मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय, सिमरिया में गुरुवार को लीगल लिटरेसी क्लास के तहत नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में किया गया।
शिविर में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव तथा इसके सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने छात्राओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा लोगों को जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र सुबोध कुमार, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा एवं अंजली कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक बनाने का संदेश दिया।
वहीं अधिकार मित्र सीता देवी एवं मोहम्मद अख्तर द्वारा भी नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।






















Total Users : 1036751
Total views : 2822686