Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नक्सली संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

On: October 19, 2023 6:42 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नक्सली संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र में माओवादी व टीएसपीसी नक्सली संगठन के नाम से संवेदकों से रंगदारी मांगने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने करवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार द्वारा एक पखवाड़ा पूर्व थाना क्षेत्र के गंगापुर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से बन रहे जलमिनर कार्य को रंगदारी के मांग को लेकर असामाजिक तत्त्वों द्वारा बंद करने के साथ मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया था। इस बाबत कांड संख्या 69/23 में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान में पुलिस जुट गई थी। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देशन में सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। उसके बाद अपराधी राजेश कुमार को कुंदा थाना क्षेत्र के बरवाडी से गिरफ्तार के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया। सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा टीएसपीसी व माओवादी के नाम से संवेदकों से रंगदारी की मांग कर रहे  थे। गिरफ्तार अपराधी के पास से रंगदारी मांगने में प्रयोग किए गए दो मोबाइल, संवेदको के नाम व मोबाइल नंबर लिखा चार प्रति में सूची भी जब्त किया गया है। इस कांड में संदिग्ध अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी गुलाम सरवर, पत्थलगड़ा के सचिन कुमार दास के साथ अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस कार्रवाईः 2.350 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट बाइक से कर रहा था तस्करी, नकद व मोबाइल भी जब्त

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

Leave a Comment